Main Slideराष्ट्रीय

सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर विवाद बढ़ा, 1 महिला की मौत

सबरीमाला मंदिर को लेकर पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा है। ऐसे में बीते बुधवार को दो महिलाओं के मंदिर में घुस जाने से विवाद बढ़ गया और प्रदर्शन ने रफ्तार पकड़ ली। अयप्पा भक्त अब हिंसा पर उतर आए हैं। इसी हिंसा के चलते वहां एक महिला की मौत भी हो गई है।
Related imageमृतक महिला सबरीमाला कर्म समिति की कार्यकर्ता थी। बुधवार को ही सबरीमाला में महिलाओं की एंट्री के बाद काफी प्रदर्शन हुआ था। मृतक महिला का नाम चंदन उन्नीथन(55) था। आपको बता दें कि महिलाओं के प्रवेश के बाद विभिन्न हिन्दूवादी संगठनों के एक मुख्य संगठन ने गुरुवार को राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है

‘सबरीमाला कर्म समिति’ की तरफ से सुबह से शाम तक के बंद की घोषणा करते हुए इसकी नेता केपी शशिकला ने कहा कि सरकार ने भक्तों को धोखा दिया है। महिलाओं के मंदिर में प्रवेश की खबर फैलने के बाद दक्षिणपंथी समूहों के कार्यकर्ताओं ने विरोध करते हुए राजमार्ग बाधित किए थे।

सुप्रीम कोर्ट के 28 सितंबर के फैसले  के खिलाफ प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही समिति ने लोगों से उनके प्रदर्शन में उनका सहयोग करने की अपील की। ऐसा कहा जा रहा है कि पिनरई विजयन के मुख्यमंत्री के तौर पर इस्तीफा देने तक भक्त प्रदर्शन जारी रखेंगे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close