Main Slideउत्तराखंडतकनीकीप्रदेशराष्ट्रीय

WEB MEDIA ASSOCIATION के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखर जोशी

भारत के वेब मीडिया यूनियन की एकमात्र पंजीकृत संस्था ‘वेब मीडिया एसोसिएशन’ के राष्ट्रीय संरक्षक चंद्रसेन वर्मा वरिष्ठ पत्रकार, लखनऊ ने एक जनवरी 2019 को वेब मीडिया एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की है।

वेब मीडिया एसोसिएशन के राष्ट्रीय संरक्षक चंद्रसेन वर्मा ।

वेब मीडिया एसोसिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार चंद्रशेखर जोशी,वरिष्ठ पत्रकार देहरादून को मिला है। वहीं एसोसिशन के संरक्षक चंद्रसेन वर्मा ने राष्ट्रीय महासचिव मो. कामरान वरिष्ठ पत्रकार, लखनऊ और नेशनल सीनियर वाईस प्रेजिडेंट त्यागराजा कर्नाटक और नेशनल वाईस प्रेजिडेंट के तौर पर हरीश टांक – गुजरात, महावीर जैन- चंडीगढ़, जेपी शुक्ला- लखनऊ, इंद्रेश रस्तोगी- लखनऊ को चुना है।

वेब मीडिया एसोसिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी ।

वेब मीडिया एसोसिशन के संरक्षक चंद्रसेन वर्मा ने बताया,” अब राष्ट्रीय कार्यकारिणी पूरे देश मे यूनियन का विस्तार करेगी, देश का यह एकमात्र वेब मीडिया का पंजीकृत एकमात्र यूनियन है।”

वेब मीडिया एसोसिशन के नेशनल वाईस प्रेजिडेंट इंद्रेश रस्तोगी ।

वेब मीडिया एसोसिशन के नेशनल जॉइंट सेक्रेटरी के पद पर प्रभात शर्मा गुहावटी, आसाम, वहीं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष का पदभार अरुण कुमार यादव और राष्ट्रीय महासचिव -(संगठन) का दायित्व मो. आसिफ हुसैन -उत्तराखंड को मिला है। वहीं राष्ट्रीय महासचिव – (संगठन)- इकबाल सबा पटना से बनाए गए हैं।

वेब मीडिया एसोसिशन के नेशनल वाईस प्रेजिडेंट जेपी शुक्ला ।

इसके अलावा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिनेश कौशिक कुरुक्षेत्र हरियाणा, शैलेश त्रिपाठी – लखनऊ, रितु राज ओझा- झारखंड, प्रमोद कौशिक- हरियाणा और राजेश्‍वर त्‍‍‍‍‍‍यागी मेरठ से बनाए गए हैं।

वेब मीडिया एसोसिशन के राष्ट्रीय महासचिव मो. कामरान।

कई राज्यों के प्रदेश संयोजकों की घोषणा भी कर दी गई है। इसमे – उत्तराखंड प्रदेश संयोजक- अरुण कुमार यादव, झारखंड प्रदेश संयोजक- रितु राज ओझा, बिहार प्रदेश संयोजक – मि. इकबाल सबा, हरियाणा प्रदेश संयोजक- संजीव बंसल, पंजाब प्रदेश संयोजक -अमर मेहरा चुने गए हैं।


इसके अलावा राज्य प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं, इसमे कर्नाटक राज्य और तमिलनाडु राज्य प्रभारी – त्यागराजा बनाए गए हैं, पंजाब और हरियाणा, हिमाचल राज्य प्रभारी दिनेश कौशिक बनाएं गए हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close