Main Slideअन्तर्राष्ट्रीय

दमदार भारतीय : भारत में पैदा हुए सबसे ज्यादा बच्चे, UNICEF की लिस्ट में पहुंचा सबसे ऊपर

संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) ने नए साल के पहले दिन एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में साल के पहले दिन पैदा होने वाले बच्चों की संख्या दी गई है। बता दें कि एक तारीख को दुनियाभर में 3 लाख 95 हजार 72 बच्चों ने जन्म लिया है। इसमें सबसे ज्यादा बच्चे भारत में पैदा हुए हैं।
Image result for भारत में पैदा हुए सबसे ज्यादा बच्चेUNICEF की रिपोर्ट(UNICEF New Born Baby Report On New Year 2019) के अनुसार सबसे ज्यादा बच्चे भारत देश में पैदा हुए हैं। भारत में कुल 69,944 बच्चों ने जन्म लिया। चीन में 44,940, नाइजीरिया में 25,685, पाकिस्तान में 15,112, इंडोनेशिया में 13,256, अमरीका में 11,086, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो में 10,052 और बांग्लादेश में 8,428 बच्चों का जन्म होने का अनुमान है।

UNICEF की उपकार्यकारी निदेशक चार्लोट पेट्री गोर्निट्जफा ने कहा कि नए वर्ष पर हम सब एक संकल्प लें कि हर बच्चे के हर अधिकार को पूरा करेंगे और इसकी शुरूआत जीवित रहने के अधिकारी से होगी। उन्होंने कहा कि यदि हम स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर उपकरणों से लैस करते हैं तो हम लाखों बच्चों को बचा सकते हैं।

2019 में बाल अधिकार सम्मेलन शुरू हुए 30 वर्ष हो जाएंगे। यूनिसेफ इसके लिए पूरे साल दुनियाभर में कार्यक्रम करेगा। यूनिसेफ ने कहा कि 2017 में करीब दस लाख बच्चों की मौत उसी दिन हो गई, जिस दिन उन्होंने जन्म लिया। करीब 25 लाख बच्चों की मौत पहले महीने में ही हो गई।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close