Main Slideउत्तराखंडप्रदेश

सरकारी काम-काज ठप, जानिए क्यों सवा लाख कर्मचारी नहीं जा रहें दफ्तर ?

सरकारी कर्मचारियों के उत्पीड़न जैसे मुद्दों को लेकर उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी समन्वय मंच दो जनवरी को कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन कर रहा है।

उत्तराखंड अधिकारी-कर्मचारी समन्वय मंच (गढ़वाल और कुमाऊं मंडल) के सवा लाख कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल के कारण कई विभागों में कोई भी काम नहीं हो पा रहा है। हड़ताल पर बैठे कर्मचारी अपने जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन भी करेंगे।

सरकारी कर्मचारियों के उत्पीड़न जैसे मुद्दों को लेकर हो रहा प्रदर्शन। ( फोटो – गूगल )

उत्तराखंड अधिकारी-कर्मचारी समन्वय मंच अटल आयुष्मान योजना में जारी यू-हेल्थ कार्ड में कर्मचारियों का पैसा काटने के बाद विरोध कर रहा है। इसके लिए शासनादेश में संशोधन की मांग और दूसरी मांगों को लेकर अधिकारी-कर्मचारी समन्वय मंच आंदोलन कर रहे हैं।

21 दिसंबर को प्रमुख सचिव चिकित्सा को उत्तराखंड अधिकारी-कर्मचारी समन्वय मंच ने दो जनवरी को हड़ताल की चेतावनी दी थी। इसके अलावा आंदोलन की विशाल रणनीति भी बनाई जा रही है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close