Main Slideराष्ट्रीय

इतिहास में पहली बार : टूटी सालों पुरानी परंपरा, इस उम्र की महिलाओं ने किया सबरीमाला मंदिर में प्रवेश

बुधवार को सुबह केरल के सबरीमाला मंदिर में इतिहास रच दिया गया। यहां सुबह भारी भीड द्वारा विराध करने के बावजूद 50 साल से कम उम्र की दो महिलाओं ने अंदर प्रवेश कर लिया। दोनों महिलाओं का नाम बिंदु और कनकदुर्गा बताया जा रहा है।
Image result for सबरीमाला मंदिर में महिलाओं का प्रवेशइन दोनों महिलाओं ने आधी रात को मंदिर की सीढ़ियां चढ़नी शुरू की और सुबह करीब 3.45 पर भगवान के दर्शन किए। दोनों महिलाओं के साथ साधारण कपड़ों में और यूनिफॉर्म में कुछ पुलिसकर्मी थे। मंदिर में प्रवेश करने वाली दोनों महिलाओं से फिलहाल संपर्क नहीं हो पाया है।

इससे पहले बीते मंगलवार को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि सबरीमाला ही नहीं देश में कई ऐसे मंदिर हैं, जहां पर परंपरा के मुताबिक पुरुषों की एंट्री प्रतिबंधित है। वहां इसका पालन किया जाता है, इस पर किसी को समस्या नहीं होती।

अगर लोगों की आस्था है कि सबरीमाला मंदिर में महिलाओं का प्रवेश न हो तो उसका भी ख्याल रखा जाना चाहिए। मोदी ने कहा कि महिला जज ने सबरीमाला मामले पर जो फैसला दिया है उसे भी देखा जाना चाहिए।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close