Main Slideराष्ट्रीय

राजस्थान : गहलोत CM और पायलट बने डिप्टी CM, पद और गोपनीयता की ली शपथ

हाल में हुए विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस तीन राज्यों में सरकार बना रही है। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के नये मुख्यमंत्रियों का सोमवार यानि आज शपथ ग्रहण समारोह होगा। बता दें, अशोक गहलोत राजस्थान के मुख्यमंत्री होंगे। जबकि कमलनाथ मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री और भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री होंगे।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने तीसरी बार राजस्थान के मुख्यमंत्री बने हैं। सोमवार को गहलोत ने जयपुर के अल्बर्ट हॉल में सीएम पद की शपथ ली। इनके साथ ही सचिन पायलट राज्य के डिप्टी सीएम बने। राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने गहलोत और पायलट को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी।

इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कई अन्य विपक्षी नेताओं की मौजूदगी में जयपुर के अल्बर्ट हॉल में दोनों नेताओं का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी पहुंचीं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close