IANS

उप्र : 3 राज्यों में जीत पर राज बब्बर का स्वागत

 लखनऊ, 16 दिसंबर (आईएएनएस/आईपीएन)। तीन राज्यों में कांग्रेस की जीत होने के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांगण में रविवार को कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर का जोरदार स्वागत किया गया।

  इस अवसर पर ढोल-नगाड़ों के साथ नेताओं व कार्यकर्ताओं का भारी उत्साह रहा। कांग्रेसजनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता ओंकारनाथ सिंह ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने जिन 88 विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार किया था, उसमें से 74 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशियों को जीत मिली है। कार्यकर्ताओं में इतना उत्साह था कि पूर्वान्ह 11 बजे से शाम 4 बजे तक अलग-अलग महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, पूर्व सैनिक विभाग आदि फ्रंटल एवं विभागों, प्रकोष्ठों के कांग्रेसजनों ने टोलियों में कांग्रेसजनों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का स्वागत किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक सतीश अजमानी, पूर्व विधायक विनोद चौधरी, पूर्व विधायक श्यामकिशोर शुक्ल, डॉ. आर.पी. त्रिपाठी, वीरेंद्र मदान, नईम सिद्दीकी, हनुमान त्रिपाठी, शिव पांडेय, प्रमोद सिंह, राजीव बख्शी सहित अन्य कांग्रेसजन शामिल रहे।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close