IANS

भारत ने श्रीलंका में राजनीतिक गतिरोध खत्म होने का स्वागत किया

 नई दिल्ली, 16 दिसम्बर (आईएएनएस)| भारत ने रविवार को श्रीलंका में राजनीतिक गतिरोध समाप्त होने का स्वागत किया।

  रानिल विक्रमसिंघे के फिर से प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद यह संकट समाप्त हुआ है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने मीडिया के सवालों के जवाब में कहा, “एक नजदीकी पड़ोसी व सच्चा दोस्त होने के नाते भारत, श्रीलंका में राजनीतिक स्थिति के हल का स्वागत करता है।”

उन्होंने कहा, “यह सभी राजनीतिक दलों द्वारा दिखाई गई परिपक्वता और श्रीलंकाई लोकतंत्र व उसके संस्थानों के लचीलेपन का प्रतिबिंब है।”

कुमार ने कहा, “भारत, श्रीलंका में जनता उन्मुख विकास परियोजनाओं को आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। हम आश्वस्त हैं कि भारत-श्रीलंका संबंध ऊपर की दिशा में बढ़ना जारी रहेंगे।”

विक्रमसिंघे को अक्टूबर में पद से बर्खास्त कर दिया गया था। रविवार को राष्ट्रपति मैत्रिपला सिरीसेना ने उन्हें फिर से शपथ दिलाई, जिससे करीब दो महीने से चला आ रहा राजनीतिक संकट समाप्त हो गया।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close