IANS

मनिका को मिला आईटीटीएफ का ‘ब्रेकथ्रू टेबल टेनिस स्टार’ अवार्ड

इंचिओन (दक्षिण कोरिया), 12 दिसम्बर (आईएएनएस)| महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा प्रतिष्ठित ‘आईटीटीएफ ब्रेकथ्रू टेबल टेनिस स्टार’ अवार्ड पाने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। मनिका को यहां बुधवार को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

मनिका ने पुरस्कार समारोह में कहा, “इस पुरस्कार को पाना मेरे लिए बेहद सम्मान की बात है। मुझे लगता है कि यह साल मेरे करियर का अब तक का सबसे अच्छा साल रहा है। मैंने जो कुछ भी हासिल की है उससे खुश हूं।”

उन्होंने इस साल राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को महिला टीम वर्ग में पहला स्वर्ण पदक दिलाया था। इसके अलावा महिला एकल में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।

मनिका ने इस वर्ष एशियाई खेलों में भी शरत कमल के साथ मिलकर मिश्रित युगल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था।

23 साल की मनिका इस साल करियर की अपनी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 52वें स्थान पर पहुंची थी। वह यह रैंकिंग हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं।

 

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close