Main Slideप्रदेशराष्ट्रीय

MP में कुर्सी का खेल शुरू, कांग्रेस से कौन होगा मुख्यमंत्री पद का दावेदार

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में 230 सीटों में कांग्रेस ने 114 सीटों पर जीत हासिल की है। और बीजेपी के खाते में 109 सीटें आई हैं। वहीं बीएसपी को 2, समाजवादी पार्टी को 1 और अन्य के खाते में 4 सीटें आई है।

राज्य में कांग्रेस के पास दो चेहरे सीएम की दौड़ में शामिल हैं। एक तरफ ज्योतिरादित्य सिंधिया और दूसरी तरफ कमलनाथ। मुख्यमंत्री के दोनों दावेदार एक नजर में –

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

कमलनाथ – शिक्षा दून स्कूल, देहरादून और सेंट ज़ेवियर कॉलेज कोलकाता। 1980 में पहली बार सांसद बने। आठ बार से छिंदवाड़ा से सांसद हैं। हवाला केस में नाम आने के कारण मई 1996 के आम चुनाव में कमलनाथ चुनाव नहीं लड़ सके। इस हालत में कांग्रेस ने कमलनाथ की पत्नी अलका कमलनाथ को टिकट दिया जो विजयी रहीं।

फरवरी 1997 में हुए उप चुनाव में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा से 37,680 वोटों से हार गए। कमलनाथ पहली बार 1991 में वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बने। वे कपड़ा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), केंद्रीय उद्योग मंत्री, परिवहन व सडक़ निर्माण मंत्री, शहरी विकास, संसदीय कार्य मंत्री बने।

संपत्ति – 2014 में चुनाव आयोग को दी गई जानकारी के मुताबिक – उनके परिवार से जुड़ी 23 कंपनियां हैं। छिंदवाड़ा में अलीशान कोठी। पत्नी को 4.6 करोड़ रुपये का कर्ज दे रखा है। पत्नी के नाम 10.4 करोड़ की प्रॉपर्टी है। कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

ज्योतिरादित्य सिंधिया – शुरुआती शिक्षा बॉंम्बे के कैंपियन स्कूल में हुई। उसके बाद दून स्कूल चले गए। उच्च शिक्षा हार्वर्ड से स्नातक की डिग्री ली। स्टैनफ़ोर्ड से बिजनेस की पढ़ाई की। अमरीका में साढ़े सात साल रहे और नौकरी की। पिता की विमान हादसे में निधन के बाद राजनीति में आए।

आपको बता दें, पिता माधवराव सिंधिया की हादसे में मौत के बाद राजनीति में आए। पहली बार गुना से 2002 में सांसद बने। इसके बाद से लगातार चार बार से सांसद हैं। 2012 में कांग्रेस सरकार में केंद्र में मंत्री बने और 2014 तक रहे।

संपत्ति – 25 कंपनियों के शेयर। 1.70 करोड रूपए की चल संपत्ति। पत्नी एवं पुत्री के पास करीब 11.51 लाख और 33.19 लाख रूपए। कुल 32.64 करोड़। – ( 2014 में चुनाव आयोग को दी गई जानकारी के मुताबिक)

आपको बता दें, दोनों ही नेता राहुल गांधी के बेहद भरोसेमंद हैं। ऐसे में कौन होगा मध्यप्रदेश में अगला सीएम यह देखना दिलचस्प होगा।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close