Main Slideराष्ट्रीय

राजस्थान चुनाव: मुख्यमंत्री के लिए नहीं हो सकी एक राय, राहुल गांधी करेंगे अगले सीएम का फैसला

राजस्थान में मुख्यमंत्री पद के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट और पूर्व सीएम अशोक गहलोत में कड़ा मुकबला होता दिखाई दे रहा है।

राजस्थान विधानसभा चुनाव में जीत के बाद अब कांग्रेस के सामने बड़ी चुनौती यहां के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर है। राजस्थान में मुख्यमंत्री पद के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट और पूर्व सीएम अशोक गहलोत में कड़ा मुकबला होता दिखाई दे रहा है।

जहां एक ओर अशोक गहलोत को मुख्‍यमंत्री बनाने की मांग की जा रही है। वहीं सचिन पायलट के सिर सीएम पद का साफा बांधने के लिए भी नारेबाजी की जा रही है।

पार्टी सूत्रों की मानें तो ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी के महासचिव अशोक गहलोत का लंबा राजनीतिक का सफर रहा है। ऐसे में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सचिन पायलट की जगह उन्हें राजस्थान का सीएम बनाया जा सकता है। गांधी परिवार के वफादार गहलोत इंदिरा, राजीव और सोनिया गांधी के साथ काम भी कर चुके हैं। इसके अलावा गहलोत का पार्टी में खासा प्रभाव रहा है।

राजस्थान के कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि ‘जो परिस्थितियां हैं इसमें पार्टी हाई कमान गहलोत जैसे वरिष्ठ नेताओं को नाराज नहीं कर सकती है। अभी कांग्रेस के सामने 2019 की बड़ी लड़ाई है। लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश की 25 सीटें हैं। किसी भी कीमत पर पार्टी में अंदरूनी फूट नहीं होने दी जाएगी।’

कांग्रेस के विधायकों की बैठक चल रही है। इस बैठक में नवनियुक्त विधायक प्रस्ताव पास करेंगे। विधायकों के विचार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के सामने रखे जाएंगे। इसके बाद बुधवार शाम को सीएम का नाम सार्वजनिक कर दिया जाएगा।

आपको बता दें, बता दें कि राजस्थान की कुल 200 में से 199 सीटों पर हुए चुनाव में कांग्रेस को 101 सीटों पर जीत मिली है। बीजेपी को 73 और अन्य को 25 सीटें मिली हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close