Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेश

Holiday List : सरकार ने और छोटी कर दी वर्ष 2019 की छुट्टियों की लिस्ट

यूपी सरकार ने वर्ष 2019 के सार्वजनिक छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में राज्य कर्मचारियों की कई छुट्टियां काट ली गई हैं। अम्बेडकर जयंती, दीपावली व बारावफात रविवार को और गणतंत्र दिवस, रामनवमी व बुद्ध पूर्णिमा की छुट्टी शनिवार को होंगी।

यूपी के सार्वजनिक अवकाश के कलैंडर के मुताबिक महानवमी सोमवार (7 अक्तूबर) व विजयदशमी मंगलवार (8 अक्तूबर) को है। शनिवार व रविवार को अवकाश है। शुक्रवार का अवकाश लेकर पांच दिन की लगातार छुट्टी हैं।

अक्तूबर में सर्वाधिक अवकाश अक्टूबर महीने में सर्वाधिक छह पर्व हैं, जिनमें अवकाश है। दीपावली रविवार को होने के कारण एक छुट्टी की कमी हो गई है। इन गांधी जयंती (2 अक्तूबर) , महानवमी (7 अक्तूबर) व विजयदशमी (8 अक्तूबर) दीपावली (27 अक्तूबर), गोवर्द्धन पूजा, (28 अक्तूबर) भैया दूज / चित्रगुप्त जयंती (29 अक्तूबर) शामिल हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close