Main Slideमनोरंजन

श्रीदेवी की आखिरी फिल्म दिसंबर में होगी रिलीज़, शाहरुख के साथ एक बार फिर आएंगी नज़र

25 फरवरी 2018 को श्रीदेवी के निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई थी। श्रीदेवी के जाने की खबर सुनकर कई फैंस का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।वहीं अब उनके फैन्स उनकी आखिरी फिल्म देखने के लिए बेकरार हो गए हैं।

श्रीदेवी एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीदेवी आखिरी बार शाहरुख खान के साथ फिल्म ज़ीरो में नज़र आएंगी।इस फिल्म का निर्देशन रांझणा और तनु वेड्स मनु फिल्म से मशहूर हुए आनंद एल राय ने किया है।

फिल्म में श्रीदेवी गेस्ट अपिरियंस में नज़र आएंगी। यह पहला मौका होगा जब श्रीदेवी करिश्मा कपूर और आलिया भट्ट एक साथ नजर आएंगी। शाहरुख की यह फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close