Main Slideउत्तराखंडजीवनशैलीप्रदेश

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों की तस्वीर बदल रही है – त्रिवेंद्र सिंह रावत

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार को क्लेमेंटाउन देहरादून में गढ़वाल भ्रातृ मंडल संस्था द्वारा आयोजित 18वें गढ़ कौथिग समारोह का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारम्भ किया।

इस मौके पर संस्था ने मंजू भण्डारी, डाॅ. के.एस. पंवार व सतीश सुन्दरियाल व हेमलता को गढ़ रत्न से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने संघर्षशील व अपने जज्बे के बल पर कठिन परिस्थितियों में अपने परिवार का पालन-पोषण कर रही टिहरी जनपद की मंजू भण्डारी को सहायता राशि के रूप में 50 हजार रूपए देने की घोषणा की। बाल्यावस्था में ही पिता की मृत्यु के बाद मंजू भण्डारी ने कठिन परिश्रम से अपने भाई-बहनों का पालन-पोषण कर महिलाओं के लिए नई मिशाल पेश की।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि अपनी लोक संस्कृति को समृद्ध बनाने में इस तरह के आयोजनों का होना जरूरी है। हमें अपनी संस्कृति, परंपरा, बोलियों को संजोए रखना होगा, जो हमें विरासत में मिली हैं। देवभूमि उत्तराखण्ड का नैसर्गिक सौन्दर्य सबको आकर्षित करता है। नदियां, ऊँचे पर्वत व जंगल व अनेक सम्पदाएं उत्तराखण्ड में हैं।

” हमारे पुरखों ने गांवो में जो मेहनत की है, उनकी मेहनत को साकार करने के लिए गांवों को आबाद रखने में सबका योगदान जरूरी है। आधुनिक तकनीक से पर्वतीय क्षेत्रों की तस्वीर बदल सकते हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में स्वरोजगार की अपार संभावनाएं हैं।”

इस  मौके पर विधायक विनोद चमोली, नव निर्वाचित मेयर सुनील उनियाल गामा, गढ़वाल भ्रातृ मण्डल संस्था के अध्यक्ष रघुनन्दन सिंह रावत, संरक्षक  एच.एम.भरतवाण, राकेश जुयाल मौजूद थे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close