Main Slideउत्तराखंडप्रदेश

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी (मेजर) मुदेश्वर सिंह का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डाॅ. (मेजर) मुदेश्वर सिंह के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. मुदेश्वर सिंह का देश की आजादी के आन्दोलनों में अहम योगदान था। उन्होंने अग्रिम मोर्चों पर जाकर सेना को अपनी सेवाएं दी। विपरीत परिस्थितियों में स्वेच्छा से दी गयी उनकी उत्कृष्ट सेवाओं को देश हमेशा याद रखेगा।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close