Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेशराष्ट्रीय

BREAKING: अयोध्या से आखिर क्यों रातों रात गायब हो गए 3500 मुसलमान? पलायन लगातार जारी

राम मंदिर निर्माण के चलते अयोध्या से लेकर पूरे देश में माहौल गर्मा गया है। वहीं शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे 25 नवंबर को अयोध्या दौरे पर हैं, जहां विशाल रैली निकाल राम मंदिर निर्माण की मांग करेंगे। उद्धव के आगमन से वहां के मुसलमानों में डर फैल गया और उन्होंने पलायन शुरू कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, अबतक करीब 3500 मुसलमाल अयोध्या छोड़ चुके हैं।

इस विशाल रैली (24-25 नवंबर) को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। फैजाबाद के पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने आश्वासन दिया कि मुसलमान समुदाय को पूरी सुरक्षा मिलेगी। उन्होंने कहा कि किसी को डरने की ज़रूरत नहीं है।

उद्धव ठाकरे के साथ ही विश्व हिन्दू परिषद के धर्म संसद की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। विहिप को एक लाख से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे आज यानी 24 नवंबर को अयोध्या पहुंच रहे हैं।

Image result for ayodhya railway stationसंयुक्त व्यापार मंडल ने गुरुवार को कहा कि वे वीएचपी की धर्मसभा का विरोध करेंगे और मुंबई से यहां आ रहे शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को काला झंडा दिखाएंगे।

गौरतलब है कि 6 दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद विध्वंस किया था, जिससे कई दिनों तक अयोध्या का माहौल तनावपूर्ण रहा था। दोबारा ऐसा घटना की आशंका के मद्देनजर व्यापारियों ने वीएचपी के रोड शो का बहिष्कार करने का भी फैसला किया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close