Main Slideराजनीतिराष्ट्रीय

इस दिग्गज महिला नेता ने भाजपा पर लगाया आरोप, कहा-‘BJP औरत और दौलत की पार्टी’

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। भाजपा की महिला नेता ने भाजपा का साथ छोड़ कमल का हाथ थाम लिया है। ये महिला नेता और कोई नहीं बल्कि विद्या पटेल हैं। कहा जाता है कि विद्या का उनके क्षेत्र में काफी पकड़ है, लोग इनका सम्मान भी करते हैं।
विद्या पटेल मध्य प्रदेश के कटनी से जिला पंचायत सदस्य हैं। विद्या पटेल कटनी की सियासत में बड़ा नाम हैं। उन्होंने शनिवार को भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया। भोपाल में हुए स्वागत समारोह में खुद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ मौजूद रहे जिन्होंने विद्या का स्वागत किया।

कांग्रेस में आते ही विद्या पटेल ने भारतीय जनता पार्टी पर सनसनीखेज आरोप लगा दिया। उनका कहना था कि भाजपा औरत और दौलत की पार्टी बनकर रह गई है। विद्या पटेल ने कहा कि अगर इस पार्टी में आगे बढ़ना है तो या तो अपनी औरत दो या दौलत दो। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी समझौता नहीं किया, इसी वजह से वो आगे नहीं बढ़ सकीं। हालांकि विद्या के भाजपा छोड़ने की असली वजह टिकट कटना है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close