राष्ट्रीय

आखिर कौन था वो जिसे पांच पांडव की पत्नी द्रौपदी करती थी सबसे ज्यादा प्यार?

महाभारत की बात करें तो वह दुनिया का सबसे बड़ा धर्मग्रन्थ है। इमसें लिखी बहुत सी ऐसी घटनाएं हैं जिसे लोग नहीं जानते हैं। एक ऐसी ही घटना के बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं। सभी जानते हैं कि द्रौपदी का विवाह पांचों पांडवों से हुआ था, लेकिन उन पांचों में एक था जिसे वो सबसे ज्यादा स्नेह और प्यार करती थी।
Related imageभगवान कृष्ण की पत्नी सत्यभामा के पूछे जाने पर द्रौपदी ने जवाब दिया कि उनका सच्चा पति एक ही है। उन्होंने बताया था कि वह भीम को सबसे ज्यादा मानती और प्रेम करती हैं। शक्तिशाली भीम के प्रति अत्यधिक स्नेह का एक कारण था। जब भरी सभा में दुर्योधन द्वारा द्रौपदी का अपमान किया गया और सम्पूर्ण मानवता उस एक क्षण में तार तार कर दी गयी, उस समय भीम के अलावा अन्य किसी ने भी अपनी आवाज़ नहीं उठाई थी।

भीम ने ही सबसे पहले प्रतिज्ञा ली थी कि वे दुशासन के रक्त से द्रौपदी के केश धुलेंगे और दुर्योधन ने जिस जंघा पर द्रौपदी को बैठाने के बात कही उसे वे तोड़ देंगे। एक बार तो भीम इतने क्रोधित हो उठे थे कि उन्होंने अपने बड़े भाई युधिष्ठिर के हाथों को भी तोड़ देना चाहा था क्योंकि उन्ही हाथों से युधिष्ठिर ने पासे फेंककर इतनी बड़ी समस्या को न्योता दिया था।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close