IANS

कोविंद, मोदी, सोनिया ने नेहरू को जयंती पर श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली, 14 नवंबर (आईएएनएस)| राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत अन्य नेताओं ने बुधवार को देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कोविंद ने एक ट्वीट में नेहरू को याद किया, वहीं मोदी ने सिंगापुर से ट्वीट कर कहा, “हम हमारे स्वतंत्रता संघर्ष और प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान उनके योगदान को याद कर रहे हैं।”

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलोत, पी. सी. चाको समेत गांधी ने यहां शांति वन में नेहरू को पुष्पांजलि अर्पित की।

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने नेहरू को आधिुनक भारत के निर्माण में उनके अमूल्य योगदान के लिए ‘दिव्यदर्शी’ करार दिया।

इस मौके पर नायडू ने बच्चों को भी शुभकामनाएं दी, क्योंकि 1964 के बाद से बच्चों के प्यारे चाचा नेहरू के जन्मदिवस को ‘चिल्ड्रन डे’ के रूप में मनाया जाता है।

उन्होंने कहा, “आज हमें यह सुनिश्चित करने के लिए संकल्प लेना चाहिए कि कोई भी बच्चा स्वस्थ और खुशहाल जिंदगी जीने से वंचित न रहे, और कोई बच्चा पीछे न छूटे।”

नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को हुआ था और उन्होंने 15 अगस्त 1947 को उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

उन्होंने 27 मई 1964 तक प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा की।

 

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close