Main Slideराष्ट्रीय

रामायण के वो राज जिससे हर कोई रह गया वंचित, आखिर कौन थी भगवान राम की बड़ी बहन?

महाकाव्य रामायण के द्वारा हमने मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जीवन को बहुत करीब से जाना है। श्री राम के शत्रु, उनके मित्र उनके परिवारजन आदि। उनका अपने भाइयों लक्ष्मण, भरत और शत्रुघन से अपार प्रेम, सीता जी से विवाह और वनवास से लेकर रावण को मृत्यु शैय्या तक पहुंचाना इन सभी बातों से हम भली भाँती परिचित है। किंतु आज भी उनसे जुड़ी कुछ ऐसी बातें हैं जिसे शायद ही आपने सुना या पढ़ा होगा। आज हम आपको प्रभु श्री राम की बहन और उनसे जुड़े अन्य तथ्य के बारे में बताएंगे।
Related image1.राम और उनके भाइयों के अलावा राजा दशरथ की एक पुत्री भी थी, जिसके बारे में आपको नहीं पता होगा, जिसका नाम शांता था।

2.राम को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि लक्ष्मण और भरत, शत्रुघ्न को किसका अवतार माना जाता है। इन्हें शेषनाग, शंख और शैल का अवतार माना जाता है।

3.रामायण में भगवान श्रीराम ने जिस शिव धनुष को तोड़ा था क्या आप उसका नाम जानते हैं? उसका नाम ‘पिनाक’ था।

4.राम के तीन भाई भरत, शत्रुघ्न और लक्ष्मण थे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि लक्ष्मण को गुदाकेश के नाम से भी जाना जाता है।

5.क्या आपको पता है कि कुंभकर्ण को सोने की आदत कैसे लगी थी। एक बार एक यज्ञ की समाप्ति पर ब्रह्माजी कुंभकर्ण के सामने प्रकट हुए और उन्होंने कुंभकर्ण से वरदान मांगने को कहा। इन्द्र को इस बात से डर लगा कि कहीं कुंभकर्ण वरदान में इन्द्रासन न मांग लें, इसके बाद उन्होंने देवी सरस्वती से अनुरोध किया कि वे कुंभकर्ण की जीभ पर बैठ जाएं, जिससे वह ‘इन्द्रासन’ के बदले ‘निद्रासन’ मांग ले। इस प्रकार इन्द्र की ईर्ष्या की वजह से कुंभकर्ण को सोने की आदत लगी थी।

6.क्या आप उस जंगल का नाम जानते है, जहां राम, सीता और लक्ष्मण वनवास के दौरान रुके थे। बता दें कि उस जंगल का नाम दंडकारण्य था।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close