Main Slideमनोरंजन

शाहरुख खान की बर्थडे पार्टी में फिर हुआ बवाल, बीच जश्न में पहुंची पुलिस

मुंबई के बांद्रा के नाइट क्लब में शाहरुख खान अपने दोस्तों के साथ देर रात तक जन्मदिन का जश्न बना रहे थे। तभी उनकी पार्टी का पूरा मज़ा किरकिरा हो गया।

क्लब में किंग खान की बॉलीवुड की फिल्मों के गाने बजाए जा रहे थे। ( फोटो – गूगल )

फ्राइडे नाइट को मुंबई के नाइट क्लब ‘अर्थ’ में देर रात तक तेज़ आवाज़ में गाने बजाने की अनुमति नहीं दी गई है। लेकिन शुक्रवार को यहां पर शाहरुख देर रात तक अपने दोस्तों के साथ लाउड म्यूजिक पर बर्थडे पार्टी कर रहे थे। इसके बीच मुंबई पुलिस वहां पहुंची और म्यूजिक बंद करवा दिया।

क्लब में किंग खान की बॉलीवुड की फिल्मों के गाने बजाए जा रहे थे, इसी बीच वहां पुलिस आ गई। पार्टी में निखिल द्विवेदी, बोस्को सीजर और ज़ीरो फिल्म के निर्देशक आनंद एल राय नज़र आए।पुलिस के रेस्टोरेंट में जाने के कुछ देर बाद शाहरुख भी अपने घर चले गए।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close