CrimeMain Slideप्रदेशराष्ट्रीय

भाजपा के लिए बुरी खबर, लोकसभा चुनाव से पहले इस दिग्गज नेता की हुई मौत

जम्मू-कश्मीर में भाजपा के प्रदेश महासचिव अनिल परिहार की गोली मारकर की हत्या

जम्मू-कश्मीर में भाजपा के प्रदेश महासचिव और उनके भाई की कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। ये हादसा किश्तवाड़ जिले का है जहां भाजपा प्रदेश महासचिव अनिल परिहार और उनके भाई अजीत परिहार की हत्या कर दी गई। घटना के तुरंत बाद किश्तवाड़ इलाके में कर्फ्यू लग गया।
Image result for भाजपा प्रदेश महासचिव अनिल परिहारमिली जानकारी के अनुसार कुछ अज्ञात बदमाशों ने अनिल परिहार पर गोलियों की बौछार कर दी। वहां मौजूद अनिल परिहार भी गोली लगने की वजह से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

बदमाशों ने रात करीब 8 बजे किश्तवाड़ जिले के तपत गली इलाके में भाजपा के प्रदेश सचिव अनिल परिहार और उनके भाई अजीत परिहार को गोली मार दी। अनिल परिहार और उनके भाई को किश्तवाड़ के उनके घर के बाहर गोली मारी गई। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा के कार्यकर्ता अस्पताल में भारी संख्या में पहुंच गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। वहीं कुछ लोगों ने गुस्से में आकर तोड़-फोड़ भी की है। अनिल परिहार की मौत पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर अपनी संवेदना व्यक्त की।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close