Main Slideराष्ट्रीय

दर्दनाक मंजर! अस्पताल में भर्ती बच्चे की चूहों के कुतरने से हुई मौत

बिहार के दरभंगा के DMCH अस्पताल में नवजात बच्चे को चूहों ने कुतर कर मार डाला

बिहार के दरभंगा से एक ऐसा दर्दनाक हादसा सामने आया है, जिसके बारे में सुन कर रूह कांप उठती है। दरभंगा के DMCH अस्पताल के चूहे हत्यारे हो गए हैं, यहां भर्ती महज 8 दिन के बच्चे को चूहों ने कुतर कर मार डाला। पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

Image result for चूहों के कुतरने से बच्चे की मौतआपको बता दें कि नवजात बच्चा मधुबनी जिले के पंडौल का रहने वाला था। इलाज के लिए उस बच्चे को DMCH अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी हालत खराब होने की वजह से उसे NICU में भर्ती कराया गया था। उसके बाद चूहे ने बच्चे के हाथ और पैर की अंगुली को खा लिया और बच्चे की मौत हो गई।

घटना के बाद मृतक बच्चे के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन का आरोप है कि चूहों के कुतरने से बच्चे की मौत हो गई। बच्चे के शरीर पर भी जख्म के निशान मिले हैं। चूहों ने बच्चे के पैर और हाथ दोनों को बुरी तरह कुतर डाला। जख्म पर पट्टी बंधी होने के बाद भी लगातार खून निकल रहा था।

वहीं अस्पताल के डॉक्टर ओमप्रकाश ने एनआईसीयू में चूहे होने की बात स्वीकार की है, लेकिन उन्होंने कहा कि बच्चे की मौत का कारण चूहे का काटना नहीं है। घटना के बाद अस्पताल में मौजूद अन्य मरीज़ों ने कहा कि यहां चारों तरफ चूहे घूमते रहते हैं और लोगों को काट भी लेते हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close