Main Slide

चिकन मसाला और शाही पनीर से ज़्यादा लाल चींटे और चूहे खाना पसंद करते हैं ये भारतीय

क्या आपको पता है कि भारत में ऐसे कई प्रदेश हैं जहां, पर लोग न सिर्फ मुह में पानी लाने वाले पकवान खाते हैं, बल्कि इन प्रदेशों में लोग लाल चींटे से लेकर चूहे भी खाते हैं।

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र और बिहार के कई ज़िलों में रहने वाले मुसहर समुदाय के लोग चूहे खाते हैं। इस समुदाय के लोगों की आमदनी इतनी कम है कि इन्हें मजबूरन चूहे खाने पड़ते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि बिहार के वर्ष 2014 में मुख्यमंत्री बने जीतन राम मांझी भी इस समुदाय के थे।

छत्तीसगढ़ में रहने वाले आदिवासी अपने निजी समारोह या अपने स्थानीय लोकपर्वों पर खास तौर पर लाल चींटे की चटनी बनाकर खाते हैं। ये चटनी मुख्यरूप से लाल चींटे और उनके अंडो को पीस कर बनाई जाती है।

भारत के प्रदेशों में अलग-अलग तरह के पकवान बनाए जाते हैं। पूरी दुनिया में केवल भारत ही ऐसा देश हैं, जहां सबसे अधिक संख्या में ऐसे ही रोचक और लज़ीज़ व्यंजन बनाए जाते हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close