IANS

छग : पुलिसकर्मी ने आत्महत्या की कोशिश की, हालत नाजुक

बीजापुर, 25 अक्टूबर (आईएएनएस/वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में एक सहायक पुलिस आरक्षक ने अपने सर्विस रायफल इंसास से आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल है। उसे जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती किया गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने बताया कि सहायक आरक्षक उमेश बेलादी पुलिस लाइन में कार्यरत है। गुरुवार सुबह उसने अपनी सर्विस रायफल इंसास से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद जख्मी हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। यहां उसका इलाज जारी है। बेलादी के सीने और कंधे में गोली लगी है।

सुकमा जिले में बुधवार को सीआरपीएफ के एक जवान ने आत्महत्या कर ली थी। बीएसएफ के एक जवान की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। एक महिला आरक्षक ने फांसी लगाकर खुदकुशी की थी।

 

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close