अन्तर्राष्ट्रीयMain Slideजीवनशैलीव्यापार

OMG! इस गांव में होती है दुनिया के सबसे जहरीले सांपों की खेती

किसानों को खेती करते हुए तो सबने देखा होगा, पर क्या कभी किसी ने इन्हीं किसानों को जीव-जंतु की खेती करते हुए देखा है। अगर नहीं देखा, तो आज हम आपको एक ऐसे गांव के बारे में बताएंगे जहां फल-सब्जी नहीं बल्कि सांपों की खेती होती है। भारत के पड़ोसी देश चीन के लोग इस खेती के लिए मशहूर हैं।

Related image

चीन के एक गांव जिसिकियाओ में रहने वाले लोग सांपों की खेती के लिए जाने जाते हैं। यहां के किसानों की कमाई का मुख्य स्त्रोत ही सांपों की खेती है। इतना ही नहीं इस गांव की आबादी लगभग 1000 है और यहां का हर व्यक्ति लगभग 30 हजार सांप पालता है। पाले जाने वालों सांपों में कोबरा, अजगर, वाइपर और कई अन्य जहरीले सांप भी शामिल हैं।

जिसिकियाओ गांव के लोगों को सांप से डर भी नहीं लगता, लेकिन सिर्फ फाइव स्टेप स्नेक से यहां के लोग डरते हैं। इस सांप के पीछे दिलचस्प कहानी है। गांव के लोगों का कहना है कि सांप इतना ज़हरीला है कि जिसको भी काट ले, वह पांच कदम चलते ही मर जाता है।Related imageगांव के लोग सांप के मांस और शरीर के अन्य अंगों को बाज़ार में बेचते हैं। सांप के मांस को चीन के लोग बड़े शौक से खाते हैं। साथ ही सांप के शरीर के अंगों का इस्तेमाल दवाइयां बनाने में भी किया जाता है। सांपों का पहला ज़हर निकाल दिया जाता है।Related imageफिर उनके सांपों का सिर काट दिया जाता है। बाद में सांपों को काटकर उनका मांस अलग रख दिया जाता है। सांप के चमड़े को अलग रखकर धूप में सुखाया जाता है। सांप के मांस से दवाई बनाई जाती है और चमड़ों से बैग और अन्य सामान बनाए जाते हैं।

#Snakes #reptiles #wildlife #china

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close