राष्ट्रीय

‘तितली’ ने निगल ली कईयों की जान, रफ्तार हुई कम

ओडिशा-आंध्र में 'तितली' तूफान के कहर ने ली नौ लोगों की जान

देश में ‘तितली’ चक्रवात ने पूर्वी तटीय इलाकों में काफी तबाही मचा दी है। इस तूफान ने अभी तक नौ लोगों की जान ले लिया है। यह तूफान श्चिम बंगाल के गंगा किनारे वाले क्षेत्र से बढ़ रहा है और धीरे-धीरे यह कमजोर भी होता जा रहा है। इसके कारण आंध्रप्रदेश और ओडिशा में लाखों लोग अपना आशियाना छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंच चुके हैं।
Image result for ‘तितली’तितली तूफान की वजह से ओडिशा और आंध्रप्रदेश में भारी तबाही हुई है। जानकारी के अनुसार पड़े, बिजली के खंभे सभी गिर पड़े। बता दें कि आंध्रप्रदेश के श्रीकाकुलम और विजियानगरम जिलों और ओडिशा के गजपति और गंजाम में सबसे अधिक नुकसान हुआ है।
Image result for ‘तितली’तूफान के बारे में आंध्रप्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जानकारी दी, “चक्रवात से सामान्य जनजीवन ठप हो गया| इसने श्रीकाकुलम और विजयनगरम में भारी तबाही मचाई, जहां बुधवार देर रात से भारी से बहुत भारी बारिश हो रही है।” आंध्रप्रदेश के सीएम कार्यालय द्वारा बताया गया कि समुद्र में गए छह मछुआरों की मौत हो गई। वहीं 67 नौकाओं में से 65 सुरक्षित लौट आए। गौरतलब है कि तूफ़ान की आशंका के बाद ही मछुआरों से कहा गया था कि वे समुद्र में न जाएं।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक द्वारा अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि राहत कार्य को तेजी से करें। वहां करीब तीन लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। फिलहाल लोगों के लिए 1,112 राहत शिविर बनाए गए हैं, वहां भोजन और अन्य सभी सुविधाएं रखी गई हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close