Main Slideउत्तराखंडप्रदेश

मर गई इंसानियत, हावी हो रही हवस! 14 साल की मासूम महीनों तक तड़पती रही और अब हुई प्रेग्नेंट

उत्तराखंड में एक लड़की के साथ महीनों तक किया गया दुष्कर्म, मामला दर्ज

उत्तराखंड, देवों की भूमि में एक 14 साल की दलित छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा को युवक ने जान से मारने की धमकी दिया और उसके साथ महीनों तक दुष्कर्म करता रहा। कहा जा रहा है कि अब लड़की प्रेग्नेंट भी है।
Image result for रेपयह मामला चंपावत जिले के लोहाघाट विकासखंड के सीमांत गांव का है जहां एक परिवार के सभी सदस्य समारोह में गए थे। उसी दौरान एक युवक घर में घुस गया और 14 साल की मासूम लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया। इससे पहले भी कई बार युवक के द्वारा नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया। इसके साथ ही नाबालिग छात्रा को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।

इस घटना के बाद लड़की कुछ अलग गुम-सुम ही रहने लगी, उसने स्कूल जाना भी बंद कर दिया। कुछ दिन बाद छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर छात्रा को अस्पताल में ले जाया गया, वहां पता चला की लड़की के पेट में 3 महीने का बच्चा है।

बता दें कि छात्रा के साथ दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस के द्वारा पीड़िता का बयान दर्ज कर पोक्सो एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close