Main Slideउत्तराखंडप्रदेश

मोहकमपुर फ्लाईओवर का नाम रखा गया अटल सेतु, सीएम ने किया लोकार्पण

1,050 मीटर लंबे व 18.80 मीटर चौड़े इस चार लेन आरओबी का निर्माण निर्धारित समय से 02 माह पहले हुआ है

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मोहकमपुर में अटल सेतु (फ्लाई ओवर) का लोकार्पण किया है। 1050 मीटर लम्बे व 18.80 मीटर चौड़े इस चार लेन आरओबी का निर्माण निर्धारित समय से 02 माह पहले हुआ है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा,” जन सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इस फ्लाई ओवर को समय से पूरा करने के लिए कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए गए। इस पुल के निर्माण की लागत कुल 60 करोड़ रूपए थी, जबकि इसको 43 करोड़ रूपए में पूर्ण किया गया है।”

इस पुल का नामकरण पूरा प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के नाम पर ‘अटल सेतु’ रखा गया है। इस पुल के निर्माण से यातायात का दबाव कम होगा।

उन्होंने कहा कि बल्लुपुर व बल्लीवाला फ्लाई ओवर के लिए कई बार समय विस्तार दिया गया जबकि उनकी चैड़ाई भी कम की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही जोगीवाला फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य भी शुरू किया जाएगा।फ्लाई ओवर के निर्माण में प्रभावित हुए मन्दिर का पुनर्निर्माण किया जाएगा।

प्रदेश में सड़कों की मेंटिनेंस का काम एक महीने में पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि शीघ्र ही हर्रावाला में 300 बेड का हास्पिटल बनाया जाएगा जो जच्चा-बच्चा के लिए होगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि कल 11.00 बजे डाट काली टनल का लोकार्पण भी किया जाएगा। यह पुल भी समय से तीन महीने पहले पूरा किया गया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close