Main Slideराष्ट्रीय

भारत की सवा सौ करोड़ जनता के नाम ‘चैंपियंस ऑफ अर्थ’ खिताब : नरेंद्र मोदी

‘चैंपियंस ऑफ अर्थ’ पुरस्कार संयुक्त राष्ट्र की महासभा द्वारा दिया जाता है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक विशेष समारोह में संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च पर्यावरण पुरस्कार‘चैंपियंस ऑफ अर्थ अवॉर्ड’ से सम्मानिक किया गया। दिल्ली में हुए कार्यक्रम में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने पीएम मोदी को अवॉर्ड देकर सम्मानित किया।

‘चैंपियंस ऑफ अर्थ’ पुरस्कार संयुक्त राष्ट्र की महासभा द्वारा दिया जाता है। यह पुरस्कार सरकार, सिविल सोसाइटी एवं निजी क्षेत्र में ऐसे असाधारण नेताओं को दिया जाता है जिनके कदमों से पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा हो।

पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा, ‘ये सम्मान पर्यावरण की सुरक्षा के लिए भारत की सवा सौ करोड़ जनता की प्रतिबद्धता का है। चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवॉर्ड, भारत की उस नित्य नूतन चीर पुरातन परंपरा का सम्मान है, जिसने प्रकृति में परमात्मा को देखा है। जिसने सृष्टि के मूल में पंचतत्व के अधिष्ठान का आह्वान किया है।’

पीएम मोदी को यह पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन की पैरवी के लिए अग्रणी कार्यों तथा 2022 तक सभी तरह की प्लास्टिक को भारत से हटाने के संकल्प के कारण नेतृत्व श्रेणी में चुना गया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close