उत्तराखंड

उत्तराखंड : सदियों से बंद कमरे में मिला 200 साल पुराना खजाना, लोग हैरान

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में अगस्त्यमुनि ब्लाक के स्यूपुरी गांव में मिला 200 साल का पुरानी पांडुलिपियां

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में अगस्त्यमुनि ब्लाक के स्यूपुरी गांव का एक घर हमेशा बंद रहता था, लेकिन जब उस कमरे को खोला गया तो कुछ और ही देखने को मिला। वहां 200 साल पु्राना खजाना मिला है, जिसे देख हर कोई हैरान है।
Rare manuscriptsबता दें कि तल्ला नागपुर के स्यूंपुरी गांव निवासी सत्येंद्र पाल सिंह बर्त्वाल और धीरेंद्र सिंह बर्त्वाल ने बताया कि चार दिन पहले वह अपने घर में साफ-सफाई कर रहे थे। तभी उन्हें वहां लगभग 200 से अधिक दुर्लभ पांडुलिपियां मिली। उन्होंने बताया कि उन्हें ये पांडुलिपियां तब मिली, जब दादा स्व. ठाकुर हीरा सिंह बर्त्वाल का कक्ष खोल सफाई के लिए गए। ये पांडुलिपियां दो सेमी से लेकर 12 फीट लंबे कागज वाली हैं।

इन पांडुलिपियों की लिखावट वर्ष 1785 की है, लेकिन इसकी भाषा को पढ़ा नहीं जा पा रहा है। इतना ही नहीं घर में और कई ऐतिहासिक चीजें पाई गई हैं। साथ ही श्रीबदरीनाथ धाम की आरती से संबंधित पांडुलिपि भी मिली है। दुर्लभ पांडुलिपियों का मिलना गौरव की बात है। इनके शोध और संरक्षण के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। जल्द ही गांव पहुंचकर विशेषज्ञों के साथ इनका भौतिक परीक्षण किया जाएगा।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close