Main Slideउत्तराखंडप्रदेशव्यापार

उत्तराखंड में धान खरीद शुरू, मुख्यमंत्री ने ली मंडियों में क्रय की जानकारी

सीएम ने उधमसिंह नगर के डीएम व कुमाऊं मंडल के खाद्य व मंडी अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर धान खरीद की समीक्षा की है

उत्तराखंड में धान क्रय के बारे में उधमसिंह नगर के डीएम व कुमाऊं मंडल के खाद्य व मंडी अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से गहन समीक्षा की है।

धान खरीद की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा,” किसानों को निर्धारित की गई MSP रुपए 1,750 प्रति कुंतल की दर पर धान का भुगतान किया जाए व धान खरीद में कई सुविधाएं दी जाए।”

खरीफ सीजन वर्ष 2018-19 में किसानों से सरकार ने मूल्य समर्थन योजना के तहत 1.50 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा है। खरीफ सीजन के लिए जारी धान खरीद नीति में एक अक्तूबर से प्रदेश में धान की खरीद शुरू हो गई है।

 

बैठक में मुख्यमंत्री ने डीएम ऊधमसिंह नगर को निर्देश दिए कि धान क्रय के संबंध में अगर कोई व्यवहारिक कठिनाई हो तो जिलाधिकारी, आरएफसी तथा मंडी निदेशक समस्याओं का उल्लेख कर संयुक्त प्रस्ताव शासन को उपलब्ध कराएं ताकि इस सम्बंध में किसानों के हित में शासन स्तर पर भी निर्णय लिए जा सकें।

उत्तराखंड में धान उत्पादन के लिए सबसे ज्यादा कुमाऊं मंडल में ऊधमसिंह नगर ज़िले को जाना जाता है। ऐसे में सरकार ने कुमाऊं मंडल के लिए धान खरीदने का लक्ष्य 1.20 लाख मीट्रिक टन रखा है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close