Main Slideउत्तराखंडप्रदेशव्यापार

उत्तराखंड में 178 क्रय केंद्रों पर आज से शुरू होगी धान खरीद

ग्रेड-ए का धान 1,770 रूपए और सामान्य श्रेणी का धान 1,750 रुपए प्रति क्विंटल के रेट पर किसानों से खरीदा जाएगा

उत्तराखंड में धान की खरीद आज (एक-अक्टूबर-2018) से शुरू हो रही है। किसानों को धान खरीद का फायदा ज़्यादा से ज़्यादा मिल सके इसके लिए सरकार ने कुमाऊं व गढ़वाल मंडलों में 178 क्रय केंद्र स्थापित किए हैं।

खरीफ सीजन वर्ष 2018-19 में किसानों से सरकार ने मूल्य समर्थन योजना के तहत 1.50 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा है। खरीफ सीजन के लिए जारी धान खरीद नीति में एक अक्तूबर से प्रदेश में धान की खरीद शुरू हो गई है।

धान उत्पादन के लिए उत्तराखंड में में सबसे ज्यादा कुमाऊं मंडल में ऊधमसिंह नगर ज़िले को जाना जाता है। ऐसे में सरकार ने कुमाऊं मंडल के लिए धान खरीदने का लक्ष्य 1.20 लाख मीट्रिक टन रखा है।

सरकार ने धान खरीद को लेकर अपने आदेश में यह साफ साफ कहा है कि केंद्र की ओर से निर्धारित की गई एमएसपी के हिसाब से धान की खरीद की जाएगी। इसमें ग्रेड-ए का धान 1,770 रूपए और सामान्य श्रेणी का धान 1,750 रुपए प्रति क्विंटल के रेट पर किसानों से खरीदा जाएगा।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close