Main Slideअन्तर्राष्ट्रीयराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने ‘चैंपियंस ऑफ द अर्थ’, जानिए किस वजह से मिला सम्मान

भारत में एक बार उपयोग होने वाले प्लास्टिक को खत्म करने की पीएम मोदी की प्रतिज्ञा को संयुक्त राष्ट्र ने सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ‘चैंपियंस ऑफ द अर्थ’ सम्मान दिया है। यह सम्मान संयुक्त राष्ट्र का सबसे बड़े पर्यावरण सम्मान भी है, पीएम मोदी को यह सम्मान पुरस्कार कैटेगरी पॉलिसी लीडरशिप के अंतर्गत दिया गया है।

पीएम नरेंद्र मोदी को सम्मानित होने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उन्हें बधाई देते हुए अपने ट्विटर एकाउंट पर लिखा  –

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के मुताबिक इस साल के पुरस्कार विजेताओं को आज के समय के कुछ बेहद ज़रूरी पर्यावरणीय मुद्दों से निपटने के लिए साहसी, इनोवेशन और कोशिश करने के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

पीएम मोदी के आलावा फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को भी यह सम्मान दिया गया है। यह सम्मान इंटरनेशनल सोलर अलायंस और पर्यावरण के मोर्चे पर कई महत्वपूर्ण कार्यों के लिए दिया गया है। यह सम्मान पांच अन्य व्यक्तियों और संगठनों को भी दिया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी की 2020 तक भारत से एक बार उपयोग होने वाले प्लास्टिक को खत्म करने की प्रतिज्ञा को महत्वूपर्ण माना गया है।  ऐसे में उन्हें संयुक्त राष्ट्र का प्रतिष्ठित पर्यावरणी अवॉर्ड ‘चैंपियन ऑफ द अर्थ’ दिया गया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close