Main Slideअन्तर्राष्ट्रीय

VIDEO : हो गई सदी की सबसे बड़ी खोज! 400 साल पुराने जहाज में भरे थे भारतीय…

पुर्तगाल के तट पर मिला 400 साल का पुराना विलुप्त जहाज

रिपोर्ट- सूरज प्रताप सिंह 

पुर्तगाल के तट पर 400 साल पुराने विलुप्त जहाज को Archeologists ने ढूढ़ निकाला है। तलाशकर्ताओं ने बताया कि इस जहाज से भारतीय मसाले और अन्य कई चीजों को एक्सपोर्ट हो रहा था।

इस प्रोजेक्ट के डायरेक्टर George Ferre के अनुसार यह एक ऐतिहासिक खोज है, जिसे ‘सदी की खोज’ कहा जा सकता है। बता दें कि पुर्तगाल की ये अबतक सबसे बड़ी तलाश है।
मिली जानकारी के अनुसार यह जहाज 1575-1625 के बीच डूब गया था। उस वक्त पुर्तगाल और एशियाई देशों के बीच मसालों का व्यापार बहुत होता था।
आपको बता दें, समुद्र में करीब 40 फीट नीचे इस जहाज के टुकड़े को खोज निकाला गया है। संरक्षित हालात में होने की वजह से इसमें मसाले के अवशेष मिले हैं। इसी के साथ 10 साल लंबे इस प्रोजेक्ट को सफलता हासिल हुई। जहाज टगुस नदी के मुहाने पर मिला है। इसे जहाजो के अवशेष तलाशने का Hotspot भी कहा जाता है।
Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close