Main Slideराष्ट्रीय

महाराष्ट्र में गणपति विसर्जन के लिए गए 18 लोगों की डूब कर मौत

हजारों की संख्या में लोगों ने किया गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन

गणेशोत्सव के बाद लगभग 30 घंटे तक चला प्रतिमा विसर्जन सोमवार अपराह्न् समाप्त हो गया और इस दौरान पूरे राज्य में 18 लोगों की पानी में डूबकर मौत हो गई।

रविवार अनंत चतुर्दशी यानी 11 दिवसीय महोत्सव का अंतिम दिन था। गणेशोत्सव 13 सितंबर को शुरू हुआ था। हजारों की संख्या में गणेश प्रतिमाओं को विसर्जित करने के लिए लोग सड़कों पर नाचते-गाते निकले। प्रतिमाओं को अरब सागर, नदियों, तालाबों, झीलों, कुंओं और अन्य जल संरचनाओं में विसर्जित किया गया।

 

पिछले 24 घंटे के दौरान एक व्यक्ति पूर्वी मुंबई के भांडुप में डूब गया, जबकि चार लोग पुणे, तीन-तीन लोग रत्नागिरि और जालना, दो-दो लोग भंडारा और सतारा और एक-एक व्यक्ति नांदेड़, बुलढाना और अहमदनगर में डूब गए।

गिरगांव चौपाटी पर प्रतिमा विसर्जन के दौरान सोमवार सुबह एक नौका पलट गई और उस पर सवार लोग समुद्र में गिर गए। इस दुर्घटना में कम से कम पांच लोगों को बचा लिया गया, जिसमें तीन लड़कियां शामिल हैं।

एक अन्य घटना में उपनगर कांदिवली में प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक विशाल प्रतिमा गिर पड़ी, जिसके कारण 17 लोग घायल हो गए। घायलों की स्थिति स्थिर बताई गई है।

बीएमसी के मुताबिक सोमवार को 849 विशाल प्रतिमाएं और लगभग 33,700 घरेलू छोटी प्रतिमाएं सोमवार को विसर्जित की गईं।

( इनपुट – IANS/ एडिट- लाइव उत्तराखंड डेस्क) 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close