IANS

आमिर ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तां’ के पोस्टर में फिरंगी लुक में

मुंबई, 24 सितंबर (आईएएनएस)| अभिनेता आमिर खान ने सोमवार को फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तां’ के अपने लुक को जारी किया। इसमें वह गधे पर सवार, घुंघराले भूरे बालों और हैट पहने फिरंगी लुक में नजर आ रहे हैं। आमिर ने मोशन पोस्टर के जरिए सोशल मीडिया पर लुक साझा किया और अपने प्रशंसकों के लिए हिंदी में एक संदेश लिखा।

उन्होंने अपने किरदार से परिचय कराते हुए लिखा, और इ हैं हम, फिरंगी मल्लाह। हमसे ज्यादा नेक इंसान इस धरती पर कहीं नहीं मिलेगा आपको। सच्चाई तो हमरा दूसरा नाम है और भरोसा हमरा काम। दादी कसम।

आमिर द्वारा देसी अंदाज में लिखे संदेश से लगता है कि उनका लुक भले ही फिरंगी हो, लेकिन फिल्म में उनके बोलने का अंदाज देसी ही होगा।

विजय कृष्ण आचार्य निर्मित ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तां’ में अमिताभ बच्चन, कटरीना कैफ, फातिमा सना शेख जैसे सितारें भी हैं।

फिल्म आठ नवंबर को रिलीज होगी।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close