Main Slideउत्तराखंडप्रदेश

उत्तराखंडी वीरों की गौरवगाथा है ‘भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन में देहरादून का योगदान’

डाॅ. पुरूषोत्तम दत्त कण्डवाल की लिखित किताब का सीएम त्रिवेंद्र ने किया विमोचन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में डाॅ. पुरूषोत्तम दत्त कण्डवाल की लिखित ‘भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन में देहरादून का योगदान‘ नामक पुस्तक का विमोचन किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा,” देश के स्वतंत्रता संग्राम में देहरादून के आन्दोलनकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पुस्तक के लेखक डॉ. कण्डवाल ने ऐसे आन्दोलनकारियों के देश की स्वतंत्रता के लिए गए प्रयासों को संजोने का प्रयास किया है। यह प्रयास हमारी भावी पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम में हमारे वीरों और बलिदानियों के दिए गए योगदान की जानकारी देगी।”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि भारत जैसे देश जिसने आजादी के लिए लम्बा संघर्ष किया, हमारी आने वाली पीढ़ी को स्वतंत्रता के संघर्ष की जानकारी व स्वाभिमान को संजोए रखने मे इतिहास की महत्वपूर्ण भूमिका है। डाॅ. पुरूषोत्तम दत्त कण्डवाल द्वारा लिखी गई इस पुस्तक मे 1885 से 1947 तक भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन में देहरादून की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई है। इसमें स्वतंत्रता आन्दोलन का देहरादून का प्रभाव, देहरादून में स्वतंत्रता आन्दोलन का विकास, स्वतंत्रता आन्दोलन में देहरादून की महिलाओं का योगदान, समाचार पत्रों और पत्रकारों की भूमिका व देहरादून के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बारे मे जानकारी दी गई है।

पुस्तक विमोचन के मौके पर विधायक हरबंस कपूर, पूर्व प्राचार्य डीएवी पीजी कालेज डाॅ. देवेन्द्र भसीन, प्रज्ञा प्रवाह प्रमुख उत्तराखंड भगवती, एडवोकेट आरके गुप्ता, महिपाल सिंह, अनुपम शर्मा मौजूद थे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close