Main Slideप्रदेश

देखिए मुबंई के Lalbaugcha Raja की LIVE विसर्जन यात्रा

अनंत चतुर्दशी के दिन सुबह 07 बजकर 49 मिनट से गणपति विसर्जन का मुहूर्त शुरू हो गया है।

Ganpati Visarjan 2018: मुम्बई महाराष्ट्र में भगवान गणेश का जितने धूमधाम से स्वागत किया जाता है, उतनी ही धूमधाम से उनकी विदाई की जाती है। गणेश चतुर्थी के दिन दस दिन के लिए घर में गणपति विराजते हैं और अनंत चतुर्दशी के दिन वो अपने घर वापस चले जाते हैं और पुनः अगले वर्ष गणेश चतुर्थी के दिन घरों में आ जाते हैं। हालांकि यह त्यौहार पूरे देश मे बड़े धूमधाम से मनाया जाता है लेकिन महाराष्ट्र में गणेश जी का यह त्यौहार सबसे अलग तरीके से मनाया जाता है।

आज अनंत चतुर्दशी के दिन सुबह 07 बजकर 49 मिनट से गणपति विसर्जन का मुहूर्त शुरू हो गया है। आज गणपति विसर्जन के तीन मुहूर्त हैं, जो रात्रि 11 बजे तक चलेंगे।

देशभर में आज गणपति विसर्जन का त्योहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। मुंबई में खासतौर से गणपति पूजन का महत्व है। इस उत्सव को देखने के लिए पूरे देश से लोग मुंबई आते हैं।

अगर आप इस खास मौके पर मुंबई नहीं जा सके हैं, तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि हम यहां आपके लिए Lalbaugcha Raja का LIVE गणपति विसर्जन दिखा रहे हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close