Main Slideमनोरंजन

ईशा अंबानी की इंगेजमेंट में ब्लैक गाउन में कहर ढाती नजर आई जाह्नवी कपूर, देखें एक्सक्लूसिव PHOTOS

इस मौके पर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर पूरे अलग रंग में दिखीं। जाह्नवी ब्लैक गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आईं।

देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की लाडली ईशा अंबानी और बिजनेसमैन आनंद पीरामल की इंगेजमेंट इटली के लेक कोमो में 21 सितंबर को हो चुकी है। लेक कोमो हॉलीवुड सेलेब्रिटी की फेवरेट जगह मानी जाता है।

इस इंगेजमेंट में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को भी न्यौता मिला है। इटली में इंगेजमेंट का जश्न हो रहा है। ऐसे में इटली के लेक कोमो में कई बॉलीवुड स्टार्स भी पहुंचे। इस मौके पर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर पूरे अलग रंग में दिखीं। जाह्नवी ब्लैक गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आईं।

जाह्नवी कपूर की ये फोटोज़ इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है। जाह्नवी के फैंस जाह्नवी के इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं। इस पार्टी में जाह्नवी के आलावा अनिल कपूर, सोनम कपूर, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास भी नजर आएं। लेकिन फैंस की नजर जाह्नवी से हटी ही नहीं।

जाह्नवी कपूर ने फ़िल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में जाह्नवी के अपोजिट रोल में एक्टर शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर नजर आएं थे।

आपको बता दें, जाह्नवी अब करण जौहर की फिल्म ‘तख्त’ नजर आएंगी। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर, करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, विकी कौशल, भूमि पेडनेकर और अनिल कपूर जैसे स्टार्स के साथ काम करेंगी। यह फिल्म 2020 में रिलीज़ होगी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close