Main Slideउत्तराखंडप्रदेश

ALERT : उत्तराखंड के पर्वती क्षेत्रों में 22 सितंबर से 25 सितंबर तक होगी भारी वर्षा

20 अगस्त से उत्तराखंड भारी बारिश और आए दिन आने वाली आपदाओं को झेल रहा है

मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने 19 सितंबर को जारी अपनी रिपोर्ट में यह बताया है कि उत्तराखंड के पर्वती क्षेत्रों में 22 सितंबर से 25 सितंबर 2018 तक भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई है।

20 अगस्त से उत्तराखंड भारी बारिश और आए दिन आने वाली आपदाओं को झेल रहा है। कभी बादल फटना तो कभी भू-स्खलन जैसी परिस्थितियां आम हो गई हैं। इसका नतीजा यह हुआ है कि लगभग सभी नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से जारी की गई रिपोर्ट में यह भी जानकारी दी गई है कि राज्य में खासकर 23 और 24 सितंबर को भारी वर्षा बारिश हो सकती है। ऐसे में तीर्थ यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

                                                      
उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण टिहरी गढ़वाल में भयानक झील का हुआ प्राकृतिक निर्माण। गाँव के गाँव बहे।

हाल ही में उत्तराखंड में टिहरी, चमौली और पिथौरागढ़ में बादल फटने से भारी ताबाही हुई थी। इस दौरान छोटी नदियों व नालों में पानी के तेज़ बहाव के कारण घरों में पानी भर गया था। इसके साथ साथ कई मकान और पुल मलबे में बह गए थे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close