Main Slideउत्तराखंडप्रदेश

‘केदारनाथ को विश्वस्तरीय स्थल बनने और चार धाम सड़क योजना से बढ़ेगा पर्यटन’

चार धाम यात्रा पर आए मॉरिशियस के पर्यटक दल ने की मुलाकात त्रिवेंद्र से मुलाकात

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से निवेदिता नत्थू के नेतृत्व में चार धाम यात्रा पर आए मॉरिशियस के पर्यटकों के दल ने मुलाकात की।

मॉरिशियस के पर्यटकों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा ,” उत्तराखंड का प्राकृतिक सौन्दर्य, हिमालय, गंगा यमुना के उद्गम स्थल व चार धाम देश व दुनिया के लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहे हैं। राज्य में आने वाले पर्यटकों व तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर व्यवस्थाएं की हैं।”

सीएम त्रिवेंद्र ने आगे कहा कि केदारनाथ को विश्वस्तरीय धार्मिक स्थल बनाया जा रहा है। बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, हेमकुण्ड जैसे धार्मिक स्थलों का सौन्दर्यीकरण किया जा रहा है। चार धाम सड़क योजना का कार्य प्रगति पर है। इस योजना से पर्यटकों व तीर्थयात्रियों को आवागमन मे निश्चित रूप में और अधिक सुविधा होगी।

मॉरिशियस के पर्यटक दल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को मॉरिशियस के राष्ट्रीय पक्षी डोडो की प्रतिकृति भेंट की। उन्होंने बताया कि मॉरिशियस में 52 प्रतिशत हिन्दु हैं और मॉरिशियस की संस्कृति भी भारत से मिलती जुलती हैं। उन्होंने चार धाम यात्रा के अनुभवों से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया और प्रदेश के प्राकृतिक सौन्दर्य के साथ ही चार धाम यात्रा की व्यवस्थाओं की भी सराहना की।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close