IANS

इथियोपिया के प्राचीन शहर एक्सम में खुलेगा सरोवर होटल का नया होटल

नई दिल्ली, 6 सितम्बर (आईएएनएस)| विदेश में अपने कारोबार का विस्तार करते हुए सरोवर होटल्स और रेजार्ट्स ने अफ्रीकी देश इथियोपिया में येहा होटल नाम से अपना एक नया होटल खोलने की घोषणा की है। यह होटल प्राचीन शहर एक्सम में खोला जा रहा है। यह अपने धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है। यहां 2000 साल से भी अधिक पुराने चर्च हैं। ऐतिहासिक सिकएडवा पर्वत की तलहटी में बसा एक्सम इतिहास और पुरातन आकर्षणों से समृद्ध है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि सरोवर होटल्स और रेजार्टस का नया प्राजेक्ट यूनेस्को विरासत स्थल एक्सम में खुल रहा है। एक्सम एक ऐतिहासिक शहर है। ऐसा माना जाता है कि वाचा का असली आर्क यहीं छुपा है और इसी कारण बड़ी संख्या में पर्यटक यहां आते हैं।

सरोवर होटल्स और रेजार्ट्स के प्रबंध निदेशक अजय के. बकाया ने कहा, हम एक्सम में अपने नए होटल खोलने के लिए उत्साहित हैं। यह धार्मिक महत्व वाला शहर है। यहां हर साल लाखों लोग आते हैं।

कंपनी ने कहा कि इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए सरोवर होटल्स और रेजार्ट्स ने येहा होटल के रूप में अपनी नई प्रापर्टी शुरू करने का फैसला किया है। येहा होटल-एक सरोवर प्रीमियर होटल होगा, जिसमें एक घूमने वाला रेस्तरां और बार होगा। इसमें कॉन्फ्रेंसिंग और मीटिंग, स्विमिंग पूल, वॉटर पार्क और खेल का मैदान भी होगा। अक्टूबर 2019 में इसका उघाटन होगा। पहले चरण में इसे 78 कमरों के साथ शुरू किया जाएगा और फिर 2021 तक इसके कमरों की संख्या 222 तक करने की योजना है।

सरोवर होटल प्राइवेट लिमिटेड पूरे भारत और अफ्रीका में इस साल कई नए होटल खोलने की प्रक्रिया में है। इस साल जैसलमेर, गोरखपुर, देहरादून, कटरा, लुसाका और दार-ए-सलाम में होटल खेले जा चुके हैं। अफ्रीका में इथियोपिया, तंजानिया और जाम्बिया जैसे देशों में इस ग्रुप के पहले से ही होटल हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close