Main Slideव्यापार

अब पेटीएम से म्यूचुअल फंड भी आसानी से खरीद सकेंगे, जाने यूज़ करने का तरीका और फायदे

नई दिल्ली: Paytm Money ऐप लॉन्च हो गया है। इसके जरिए आप आसानी से निवेशक म्यूचुअल फंड को खरीद सकेंगे। इस कंपनी को उम्मीद है कि 2023 तक म्यूचुअल फंड के निवेशक 2 करोड़ से बढ़कर 5 करोड़ हो जाएंगे। पेटीएम मनी ऐप के जरिये आप अपने स्मार्टफोन से म्यूचुअल फंड की खरीद और बिक्री कर सकेंगे। तो आज से निवेशक इस एप को डाउनलोड कर ले।

Paytm Money ऐप यूज़ के फायदे-

पेटीएम मनी ऐप के जरिये अगर आप डारेक्ट म्यूचुअल फंड प्लान खरीदते हैं तो आपको 1 फीसदी ज्यादा रिटर्न मिलेगा। वहीं इसमें कोई कमीशन नहीं है। इसके अलावा कोई छिपी हुई फीस भी नहीं हैं।

Paytm Money में 25 बड़ा म्यूचुअल फंड कंपनियों के अधिकतर प्लान हैं। इन कंपनियों में आदित्य बिड़ला सन लाइफ, एक्सिस म्यूचुअल फंड, HDFC म्यूचुअल फंड, ICICI MF, Kotak MF, LIC MF, SBI MF, Reliance MF जैसी कंपनियां शामिल हैं। इस ऐप में आपको कोई डॉक्यूमेंट देने की जरुरत नहीं है।

Paytm Money ऐप को ऐसे यूज़ करे-

इस के लिए आपको Google Play Store या iOs स्टोर में जाना होगा। सर्च बार में Paytm Money लिखना होगा। ये लिखते ही आपके सामने one97 communication का एप दिखेगा। यहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं। ऐप डाउनलोड करने के बाद आप अपने रजिस्टर्ड ईमेल आईडी या फोन नंबर से इसमें अपना अकाउंट बना सकते हैं।

अकाउंट बनाने के बाद आप आसानी से म्यूचुअल फंड को खरीद और बेच सकते है। इसमें आप अपने बैंक अकाउंट के जरिए खरीद कर सकेंगे। आपको यहां पोर्टफोलियो भी दिखेगा। एक बार अगर आपने इसमें ऑटो मेटेड इन्वेस्टमेंट का विकल्प चुन लिया तो हर महीने अपने आप आपके बैंक अकाउंट से म्युचूअल फंड की खरीद होती रहेगी।

आपको बता दे इसमें सभी प्रकार की म्यूचुअल फंड स्कीम शामिल हैं। Paytm Money में आपको लार्ज, स्मॉल, मिडकैप, बैलेंस्ड, टैक्स सेविंग, डेट, लिक्विड फंड जैसे सभी तरह के विकल्प मिलेंगे।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close