Main Slideराजनीतिराष्ट्रीय

CM शिवराज सिंह चौहान पर फेंकी गई चप्पल, हुए पथराव, दिखाए गए काले झंडे, देखें वीडियो

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर फेंकी गयी चप्पल। बता दे इससे पहले जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान पत्थर फेंके गए थे और काले झंडे भी दिखाए गए थे। चप्पल फेंकने वाले एससी/एसटी अत्याचार एक्ट का विरोध कर रहे थे। यह घटना मध्य प्रदेश के सीधी जिले की है। सीएम शिवराज सिंह चौहान पूरे प्रदेश में जन आशीर्वाद यात्रा कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज की इस रथ यात्रा के साथ सीधी जिले के चुरहट पहुंचे थे। वहां पहुंचते उनका जमकर विरोध हुआ। लोगों ने मुख्यमंत्री के खिलाफ नारे लगाए थे। उन्हें काले झंडे दिखाए थे। बता दे इस मामले इस में कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है

इतना ही नहीं यात्रा रथ पर पथराव भी किया था। पथराव से रथ के शीशे भी टूटे गए।

जन आशीर्वाद यात्रा के रथ पर पथराव की घटना का जिक्र करते हुए शिवराज ने संवाददाताओं से कहा, मैं प्रदेश की जनता की सेवा का संकल्प लिए हुआ हूं, मगर कांग्रेस मेरे खून की प्यासी हो गई है। मैं मर भी जाऊंगा तो दोबारा जन्म लेकर इसी प्रदेश में आऊंगा।

उन्होंने कहा, मैं सोनियां गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ से पूछना चाहता हूं। वे कांग्रेस को किस रास्ते पर ले जाना चाहते हैं। अनके नेता और कार्यकर्ता जो कर रहे हैं, क्या यह सही है? वहीं चुरहट के विधायक और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने पथराव को कांग्रेस को बदनाम करने और सहानुभूति बटोरने के लिए भाजपा द्वारा जान-बूझकर रची गई एक साजिश करार दिया है। उन्होंने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close