Main Slideस्वास्थ्य

 डेंगू-मलेरिया के मच्छरों से बचने के लिए लगाये ये 5 पौधे, खुशबू से महकेगा पूरा घर   

बारिश का मौसम यही वो मौसम होता है जब डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के मच्छर का आतंक सबसे ज्यादा होता है। इससे निपटने के लिए सब लोग तरह-तरह के उपाए करते हैं। तो टेंशन छोड़ इनसे निपटने के लिए घर की बालकनी में ये पांच पौधे लगाएं। ये पौधे न सिर्फ आपको मच्छरों से बचाते हैं बल्कि आपके घर को खुशबू से महकते हैं।

सिट्रोनेला ग्रास 
सिट्रोनेला ग्रास मच्छरों को दूर करने का सबसे अच्छा तरीका है। यह घास 2 मीटर तक बढ़ती है और इसके फूलों का रंग लॅवेंडर होता है। इस ग्रास से निकलने वाला सिट्रोनेला ऑयल मोमबत्तियों, परफ्यूम्स, लैम्प्स आदि हर्बल प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल किया जाता है। सबसे खास बात यह है कि सिट्रोनेला ग्रास डेंगू पैदा करने वाले एडीज एजिप्टी मच्छरों को भी आपसे दूर रखने में मदद करती है।

गेंदा
गेंदे के फूल तो सभी को पसंद आते हैं लेकिन शयद आपको पता नही होगा कि गेंदें के फूलों में पाई जाने वाली गंध मक्खी- मच्छरों को पसंद नहीं होती है। ये पौधे 6 इंच से 3 फीट तक बढ़ते हैं। गेंदें के पौधे अफ्रीकन और फ्रेंच दो तरह के होते हैं ये दोनों ही मॉस्किटो रिप्लीयन्ट हैं।

तुलसी 
तुलसी का पौधा हिन्दू धर्म में पवित्र माना जाता हैं लेकिन शयद आपको पता नही होगा कि तुलसी के पौधे में भी एक मॉस्किटो रिप्लीयन्ट है। तुलसी एक ऐसी जड़ी बूटी है जो कि अपने आप ही अपनी खुशबु फैलाती है। मच्छरों को दूर रखने के लिए तुलसी को गमले में उगाकर बालकनी में रखें।

लैवेंडर 
मच्छरों को दूर रखने के लिए लैवेंडर सबसे शानदार पौधा है। लैवेंडर आसानी से उग जाता है। यह पौधा 4 फीट तक उगता है। केमिकल फ्री मॉस्किटो सोल्युशन बनाने के लिए लैवेंडर ऑयल को पानी में मिलाकर सीधे स्किन पर लगा सकते हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close