Main Slideअन्तर्राष्ट्रीयउत्तराखंडतकनीकीप्रदेशराष्ट्रीयव्यापार

उत्तराखण्ड इन्वेस्टर समिट : 45 देशों ने जताई उत्तराखंड में निवेश की अपनी चाहत

हवाई, रेल, सड़क, यातायात और पर्यटन क्षेत्र में निवेशकों ने दिखाई रुचि

उत्तराखंड में निवेश की सम्भावनाओं के संबंध में आयोजित किए जा रहे ”उत्तराखण्ड इन्वेस्टर समिट’’ कार्यक्रम के तहत नई दिल्ली स्थित ली मेरीडियन होटल में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने कैबिनेट सहयोगियों एवं उच्चाधिकारियों के साथ कई देशों के राजदूतों व उच्चायुक्तों से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने राज्य में निवेश की सम्भावनाओं के संबंध में राजदूतों को जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में निवेश का अनुकूल माहौल है। उद्यमियों व निवेशकों के लिए उत्तराखंड सरकार की कारगर नीति निर्धारण के साथ ही अपनत्व और मित्रता का माहौल तैयार किया गया है। उद्यमियों के साथ चलने के लिए हम तैयार है।

” दिल्ली से देहरादून की 35 मिनट की हवाई यात्रा है। रेल, सड़क, यातायात की बेहतर सुविधा है। उद्योगों के लिए दोस्ताना माहौल है। पर्याप्त बिजली व पानी, दक्ष मानव संसाधन, शिक्षा व तकनीकि शिक्षा की दृष्टि से समृद्ध है। हम निवेशकों को अक्टूबर में देहरादून में इंवेस्टर्स समिट में आमंत्रित करता हूं।”

इस कार्यक्रम में भारत में 45 देशों के राजदूतां व उच्चयुक्तों ने प्रतिभाग किया। इसमें अंगोला, इरीट्रिया, इथोपिया, गैबोन, घाना, लोसेथो, नाबिया, नाईजीरिया, रवांडा, सेशेल्स, जिम्बाबवे, माली, दक्षिणी सूडान, ब्रूनेई दारूसलाम, सिंगापुर, तुर्कमेनिस्तान, बेलारूस, रूस, माल्टा, आईलेण्ड, मेसेडोनिया, स्लोवाक, स्लोवेनिया, चेक गणराज्य, जापान, पापुआ न्यू गिनी, ओमान, जॉर्डन, संयुक्त अरब अमीरात, अरब देशों के मिशन लीग, इजराईल, एल स्लावाडोर, गुयाना, पेरू, त्रिनिदाद एवं टोबेगो, वेनेजुएला अफगानिस्तान, भूटान, मालदीव, नेपाल, श्रीलंका, फ्राँस, बेल्जियम, जर्मनी के राजदूत व उच्चायुक्त शामिल हुए।

” राज्य में निवेश के इच्छुक उद्यमियों को स्वस्थ औद्योगिक वातावरण, शान्त व मेहनती श्रमिक माहौल चाहिए, जो हमारे पास है। मजबूत राजनैतिक इच्छाशक्ति, दृढ़इच्छा शक्ति तथा सकारात्मक व सहयोगात्मक वातावरण मौजूद है। किसी भी उद्यम को स्वीकृति के लिए 15 दिन की समय सीमा निर्धारित है।” सीएम त्रिवेंद्र रावत ने आगे कहा।

इस कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत, मदन कौशिक, सतपाल महाराज, डॉ. हरक सिंह रावत, राज्यमंत्री डॉ.धन सिंह रावत व रेखा आर्या, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह मौजूद थे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close