Main Slideराष्ट्रीय

चारा घोटाला: लालू यादव ने CBI कोर्ट में किया सरेंडर, मेडिकल जांच के बाद भेजे जाएंगे रिम्स

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने गुरुवार को रांची में सीबीआइ की विशेष अदालत में सरेंडर कर दिया। चारा घोटाले से जुड़े मामले में लालू सजा काट रहे हैं। कोर्ट ने उन्हें जेल भेजने का फैसला सुनाया है। कोर्ट के आदेश के बाद लालू यादव को बिरसा मुंडा जेल में शिफ्ट किया जाएगा।

बता दें कि लालू 10 मई को अपने बेटे तेजप्रताप यादव की शादी के लिए बाहर आए थे, जिसके बाद अब करीब 110 दिन बाद वह जेल लौटेंगे। जिसके बाद लालू को कोर्ट से जेल ले जाया गया। इसके बाद उन्हें रिम्स अस्पताल में शिफ्ट किया जा सकता है।

सरेंडर करने से पहले लालू यादव ने कहा कि उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है, जो भी कोर्ट का आदेश होगा वह उसका पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी कोई इच्छा नहीं है। हालांकि, लालू ने कहा कि रिम्स अस्पताल में सुविधाओं की कमी है, वहां पर इन्फेक्शन फैला हुआ है।

झारखंड उच्च न्यायालय ने 24 अगस्त को लालू प्रसाद यादव को विशेष सीबीआई अदालत के समक्ष सरेंडर करने के आदेश दिए थे। न्यायालय ने लालू को सरेंडर करने के लिए 30 अगस्त तक की मोहलत दी थी।

पटना से रवाना होने से पहले आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि देश तानाशाह शासन की ओर बढ़ रहा है।

न्यायालय ने लालू के अधिवक्ताओं के इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए उनकी जमानत की अवधि 30 अगस्त तक इस शर्त के साथ बढ़ा दी कि हर हाल में वह 30 अगस्त तक सीबीआई की रांची के विशेष अदालत के समक्ष सरेंडर कर देंगे।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

 

 

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close