Main Slideउत्तर प्रदेशउत्तराखंडप्रदेश

बेबी रानी मौर्य बनी उत्तराखंड की नई राज्यपाल, सात राज्यों में बदले राज्यपाल

भारतीय जनता पार्टी की पुरानी नेता बेबी रानी आगरा की रहने वाली है

उत्तर प्रदेश की कद्दावर नेता बेबी रानी मौर्य को उत्तराखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है। उत्तराखंड में मारग्रेट आल्वा के बाद वो दूसरी राज्यपाल बनने जा रही है।

भारतीय जनता पार्टी की पुरानी नेता बेबी रानी मौर्य आगरा की रहने वाली है, वो इससे पहले आगरा की मेयर भी रह चुकी हैं। वो यूपी के यूपी बाल आयोग की सदस्य भी रह चुकी हैं। उत्तराखंड की राज्यपाल बनने की सूचना के बाद उनके घर में खुशी का माहौल है।

अगस्त 21 2018 मंगलवार को केंद्र सरकार ने कई राज्यों के नए राज्यपाल नियुक्त किए हैं है। इसमें बेबी रानी को उत्तराखंड का राज्यपाल बनाया गया है। बेबी रानी मौर्य से पहले उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. केके पॉल थे। इस वर्ष जुलाई में उनका कार्यकाल समाप्त हो चुका था।

ये भी बने राज्यपाल –

लाल जी टंडन – बिहार
गंगा प्रसाद – सिक्किम
सतपाल मलिक – जम्मू-कश्मीर
सत्यदेव नारायण आर्य – हरियाणा
तथागत रॉय – मेघालय 
कप्तान सिंह सोलंकी – त्रिपुरा

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close