Main Slideउत्तराखंडप्रदेश

चम्बा में मिनी स्टेडियम के लिए ज़मीन चयनित, गंगोत्री में वाहन पार्किंग निर्माण में आएगी तेज़ी

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तरकाशी व टिहरी ज़िलों में हुए विकासकार्यों की समीक्षा की

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सभी पर्वतीय कस्बों में कूड़ा निस्तारण की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए सभी जिलाधिकारियों को कड़े निर्देश दिए है कि कूड़ा निस्तारण के लिए प्रभावी व्यवस्था जल्द से जल्द सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत

वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद टिहरी एवं उत्तरकाशी के विधानसभा क्षेत्रों के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत

Uttarakhand DIPR ಅವರಿಂದ ಈ ದಿನದಂದು ಪೋಸ್ಟ್ ಮಾಡಲಾಗಿದೆ ಗುರುವಾರ, ಜುಲೈ 26, 2018

मुख्यमंत्री रावत ने गुरूवार को सचिवालय से वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जनपद उत्तरकाशी व टिहरी  के समस्त विधानसभा क्षेत्रों केे लिए की गई घोषणाओं के प्रगति की समीक्षा की।
बैठक में विभागीय अधिकारियों ने सीएम से बताया कि टिहरी व उत्तरकाशी के गंगोत्री, यमुनोत्री सहित सभी प्रमुख नगरों के मास्टर प्लान के लिए सर्वेक्षण का कार्य चल रहा है। राज्य के सभी प्रमुख पर्वतीय कस्बों में आधुनिक शौचालय के निर्माण के लिए अच्छे परिणाम देने वाली प्रोफेशनल ऐजेसियों को सूचीबद्ध करने का कार्य किया जाएगा।
घनसाली-मुख्यमंत्री रावत ने घनसाली में कूड़ा निस्तारण के लिए ट्रंचिग ग्राउण्ड के निर्माण में हो रही देरी का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को कड़े निर्देश जारी किए कि कूड़े निस्तारण के लिए पुख्ता व्यवस्था जल्द से जल्द सुनिश्चित की जाए। घनसाली में हैलीपेड निर्माण पर कार्रवाई चल रही है। घनसाली बाज़ार में लाइट की व्यवस्था कर ली गई है। विकासखंड भिलगंना में मथकुडी-पंगरियाण मोटर मार्ग का 70 प्रतिशत पूरा हो गया है और बाकी बचा काम जून 2019 तक पूरा कर लिया जाएगा।
देवप्रयाग– देवप्रयाग क्षेत्र के विकासकार्यों के संबंध में जानकारी दी गई कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हिंसरियाखाल भवन निर्माण, पाॅलीटेकनिक हिंडोलाखाल भवन निर्माण का कार्य एक महीने में आरंभ हो जाएगा। कर्ण मन्दिर के सौन्दर्यीकरण का कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा।
नरेन्द्रनगर– मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने निर्देश दिए कि मुनि की रेती को पर्यटन क्षेत्र घोषित किया जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश जारी किए कि पर्यटकों की सुविधाओं तथा ट्रैफिक की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए मुनि की रेती की सड़कों के चैड़ीकरण का कार्य शीघ्र सुनिश्चित किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा जानकारी दी गई कि मुनि की रेती में साइनेज लगाए जाने, समुचित प्रकाश की व्यवस्था का काम चल रहा है। डाबरखाल से भैंस्यारों मोटर मार्ग के डामरीकरण का काम शुरू हो चुका है और जून 2019 तक पूरा कर लिया जाएगा। नरेन्द्रनगर घंटाकर्ण महादेव मंदिर के पुननिर्माण, सौन्दर्यीकरण के लिए 20 लाख रूपए की राशि जारी कर दी गई है।
प्रतापनगर मुख्यमंत्री रावत ने प्रतापनगर में डोबरा चांटी पुल को 26 जनवरी 2019 तक पूरा करने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन द्वारा जानकारी दी गई कि प्रतापनगर के सेम मुखेम को पर्यटन क्षेत्र में विकसित करने का 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। लगभग 12 करोड़ की लागत से रैन शैल्टर, शौचालय, पाथवे, लैण्ड स्केपिंग, मंदिर के आस-पास सौन्दर्यीकरण, विद्युतीकरण, जलापूर्ति का काम किया जा रहा है। क्षेत्र के कई मोटर मार्गा, सड़कों के डामरीकरण व सुधारीकरण का कार्य चल रहा है और जून 2019 तक अधिकांश काम पूरा कर लिया जाएगा।
टिहरी– मुख्यमंत्री रावत से अधिकारियों ने बताया कि टिहरी क्षेत्र के लिए की गई कुल 22 घोषणाओं में से 11 घोषणाएं पूरी कर ली गई हैं और नौ घोषणाओं पर कार्रवाई चल रही है। चम्बा मिनी स्टेडियम के निर्माण के लिए ज़मीन का चयनित कर ली गई है। नई टिहरी में सर्किट हाउस निर्माण पर कार्रवाई चल रही है। नगाणी में कलैक्शन सेन्टर बनाकर ई-मण्डी से जोड़ने का काम एक सप्ताह में शुरू हो जाएगा। टिहरी के विभिन्न मोटर मार्गो के डामरीकरण व सुधारीकरण का कार्य चल रहा है। कोटी कालोनी के नज़दीक हैलीपैड निर्माण का काम जून 2019 तक पूरा हो जाएगा।
यमुनोत्री– यमुनोत्री क्षेत्र के विकास कार्यों में यमुनोत्री  के  मास्टर प्लान पर कार्रवाई चल रही है। जानकीचट्टी से यमुनोत्री के लिए रोपवे निर्माण किया जाएगा। चिन्यालीसौड में हवाई पट्टी पर हवाई सेवा जल्द शुरू की जाएगी। खरसाली मंदिर के विकास के लिए दस लाख रूपए की धनराशि जारी कर दी गई है। जखोल में मिनी सचिवालय को ही निरीक्षण भवन के रूप में प्रयोग किया जाएगा। गंगाण पवाणी पैदल मार्ग के निर्माण का काम शुरू हो गया है। भंकोली में प्राचीन महासू देवता मन्दिर के सौन्दर्यीकरण के लिए 49 लाख की डीपीआर तैयार कर ली गई है।
गंगोत्री– मुख्यमंत्री रावत ने निर्देश दिए कि गंगोत्री क्षेत्र में नेलांग वैली एवं गरतांक गली के बीच मार्ग/झूला पुल के लिए 60 लाख रूपए की राशि आवंटित की जाए। बैठक में जानकारी दी गई कि गंगोत्री में वाहन पार्किंग का निर्माण कार्य ओएनजीसी द्वारा पूरा करवाया जा रहा है। उत्तरकाशी में आईसीयू की व्यवस्था व रीवर फ्रन्ट डेवेल्पमेन्ट की कार्रवाई चल रही है।
धनौल्टी– बैठक में सीएम को यह जानकारी दी गई कि आनंद चैक पंपिंग पेयजल योजना, बनाली पम्पिंग योजना, तहसील नैनबाग के भवन निर्माण, थत्यूड मराड मोटर मार्ग के मिसिंग, थत्यूड राजकीय इंटर काॅलेज के भवन निर्माण धनोल्टी मास्टर प्लान की योजना पर काम चल रहा है।
पुरोला- पुरोला में उद्यान विभाग द्वारा पुरोला/नौगांव में कृषि मंडी की स्थापना के लिए नौगांव के धारी मल्ली नामक स्थान पर भूमि मंडी समिति उत्तरकाशी के नाम हस्तानांतरित की जा रही है। रामासिरांई, पुरोला में नलकूप निर्माण के लिए शासन द्वारा वितीय स्वीकृति दी जा चुकी है। मोरी में दूरसंचार सुविधाओं के विस्तार के लिए मोबाइल टावर की स्थापना के लिए बीएसएनएल को पत्र भेजा जा चुका है।
बैठक में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, सुबोध उनियाल, प्रभारी मंत्री उत्तरकाशी/टिहरी उच्च शिक्षा डॉ. धन सिंह रावत, विधायक विनोद कंडारी, प्रीतम सिंह पंवार, राजकुमार, केदार सिंह रावत, धन सिंह नेगी, गोपाल सिंह रावत, शक्ति लाल शाह, विजय सिंह पंवार, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह व शासन के वरिष्ठ अधिकारी, जिलाधिकारी टिहरी व उत्तरकाशी सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूूद थे।
Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close